Section Article

वर्तमान शिक्षा प्रणाली में डिजिटल शिक्षा की भूमिका एवं उसकी चुनौतियाँ: एक अध्ययन
Author(s): Pervin Kumar

Abstract
प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य वर्तमान शिक्षा प्रणाली में डिजिटल शिक्षा की भूमिका उसकी उपयोगिता तथा उससे संबंधित प्रमुख चुनौतियों का अध्ययन करना है। डिजिटल तकनीक ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक सरल सुलभ संवादात्मक और ज्ञानपरक बनाने की संभावनाएँ विकसित की हैं। ऑनलाइन कक्षाओं डिजिटल पुस्तकालयों शैक्षिक अनुप्रयोगों ई-पुस्तकों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण साधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को विविध शैक्षिक संसाधनों तक पहुँच प्राप्त हो रही है। इसके बावजूद डिजिटल उपकरणों की अनुपलब्धता इंटरनेट की सीमित सुविधा आर्थिक असमानता शिक्षकों के तकनीकी प्रशिक्षण की कमी तथा साइबर सुरक्षा जैसी चुनौतियाँ डिजिटल शिक्षा की प्रभावशीलता को प्रभावित करती हैं। यह अध्ययन डिजिटल शिक्षा के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों पक्षों का विश्लेषण करते हुए समावेशी गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के विकास में इसकी भूमिका को स्पष्ट करने का प्रयास करता है। शोध में वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाया गया है।