राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव: एक अध्ययन
Author(s): Pervin KumarAbstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करना है। यह नीति भारतीय शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी लचीला गुणवत्तापूर्ण कौशल-आधारित तथा विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसमें प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान बहुभाषिकता व्यावसायिक शिक्षा तकनीकी एकीकरण और उच्च शिक्षा में बहुविषयक अध्ययन को विशेष महत्त्व दिया गया है। नीति में पूर्ववर्ती 10+2 संरचना के स्थान पर 5+3+3+4 की नई शैक्षिक संरचना प्रस्तावित की गई है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की आयु और विकासात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है। प्रस्तुत अध्ययन वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति पर आधारित है तथा इसमें सरकारी दस्तावेजों नीतिगत रिपोर्टों पुस्तकों और उपलब्ध शोध-साहित्य का उपयोग किया जाएगा। अध्ययन में नीति की प्रमुख विशेषताओं संभावित शैक्षिक लाभों क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों तथा समानता और गुणवत्ता पर इसके प्रभावों का विश्लेषण किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय शिक्षा व्यवस्था में सुधार की संभावनाओं को समझना तथा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करना है।