Section Article

भारत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उच्च शिक्षा शासन का पुनर्गठन : एक राजनीतिक विश्लेषण
Author(s): Aanchal

Abstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्वतंत्र भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी दस्तावेज़ के रूप में उभरकर सामने आई है। इस नीति का उद्देश्य केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना नहीं है बल्कि उच्च शिक्षा शासन की संरचना कार्यप्रणाली तथा प्रशासनिक व्यवस्था का व्यापक पुनर्गठन भी है। नीति के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों को अधिक स्वायत्तता प्रदान करने नियामक ढांचे को सरल बनाने तथा बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। राजनीतिक दृष्टि से यह नीति केंद्र और राज्यों के संबंधों शिक्षा के केंद्रीकरण एवं विकेंद्रीकरण तथा संस्थागत स्वायत्तता के प्रश्नों को भी प्रभावित करती है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से उच्च शिक्षा शासन में किए गए परिवर्तनों का राजनीतिक विश्लेषण करना है। यह शोध नीति के उद्देश्यों प्रशासनिक संरचना नियामक सुधारों तथा उनके राजनीतिक प्रभावों का मूल्यांकन करता है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि यह नीति उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई प्रशासनिक एवं राजनीतिक व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास करती है जिसके दूरगामी प्रभाव भारतीय लोकतंत्र और शासन प्रणाली पर पड़ सकते हैं।