राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक शिक्षा का बदलता स्वरूप : एक अध्ययन
Author(s): Prof RadhaAbstract
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन का आधार प्रस्तुत करती है। इस नीति का प्रमुख उद्देश्य ऐसी शिक्षा प्रणाली का निर्माण करना है जो विद्यार्थियों के बौद्धिक शारीरिक मानसिक भावनात्मक तथा सामाजिक विकास को समान रूप से प्रोत्साहित करे। पूर्व में शारीरिक शिक्षा को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित माना जाता था जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने इसे समग्र शिक्षा का अभिन्न अंग स्वीकार किया है। इस नीति के माध्यम से विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य योग खेल फिटनेस जीवन कौशल नेतृत्व क्षमता अनुशासन तथा टीम भावना के विकास पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को अनुभवात्मक अधिगम बहुविषयक शिक्षा तथा कौशल आधारित शिक्षण के माध्यम से शारीरिक रूप से सक्षम एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में शारीरिक शिक्षा के बदलते स्वरूप का विश्लेषण करना इसके उद्देश्यों चुनौतियों तथा संभावनाओं का अध्ययन करना तथा यह समझना है कि यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में किस प्रकार योगदान दे रही है। अध्ययन मुख्यतः द्वितीयक स्रोतों पर आधारित है तथा उपलब्ध पुस्तकों शोध पत्रों सरकारी दस्तावेजों एवं शोध प्रतिवेदनों के आधार पर विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।