Section Article

समकालीन भारत में जाति व्यवस्था के बदलते पहलू
Author(s): Keshav Gupta

Abstract
भारत की सामाजिक संरचना सदियों से जाति व्यवस्था के इर्द-गिर्द निर्मित रही है। यह व्यवस्था केवल सामाजिक वर्गीकरण का माध्यम नहीं बल्कि सत्ता संसाधन और सम्मान के वितरण का तंत्र भी रही है। समय के साथ-साथ आर्थिक उदारीकरण लोकतांत्रिक संस्थाओं का विकास शिक्षा का प्रसार और आरक्षण नीतियों के विस्तार ने जाति व्यवस्था को गहराई से प्रभावित किया है। आज जाति व्यवस्था केवल परंपरा की संस्था नहीं बल्कि राजनीतिक-सामाजिक संवाद का विषय बन चुकी है।