राजनीतिक विचारधाराओं का तुलनात्मक अध्ययन: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
Author(s): Deepak NagarAbstract
राजनीतिक विचारधाराएँ किसी भी राष्ट्र की शासन-प्रणाली आर्थिक नीतियों और सामाजिक दर्शन की आधारशिला होती हैं। आधुनिक युग में पूंजीवाद और समाजवाद दो ऐसी विचारधाराएँ हैं जिन्होंने न केवल विश्व की राजनीतिक संरचनाओं को प्रभावित किया बल्कि समाज के विकास-मॉडल राज्य की भूमिका और व्यक्ति-स्वतंत्रता की अवधारणा को भी पुनर्परिभाषित किया। यह शोध-पत्र पूंजीवाद और समाजवाद की वैचारिक जड़ों ऐतिहासिक विकास दार्शनिक आधार व्यावहारिक रूपांतरण तथा समकालीन प्रासंगिकता का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। उद्देश्य यह समझना है कि बदलते वैश्विक परिवेश में ये विचारधाराएँ कैसे एक-दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि परस्पर पूरक रूप में उभर रही हैं।