राष्ट्रीय सुरक्षा साइबर सुरक्षा और भारतीय राज्य की बदलती भूमिका
Author(s): AanchalAbstract
इक्कीसवीं शताब्दी में राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। परंपरागत सुरक्षा चुनौतियों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा आज राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयाम बन चुकी है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास ने जहाँ शासन अर्थव्यवस्था रक्षा शिक्षा और सामाजिक जीवन को अधिक प्रभावी बनाया है वहीं साइबर अपराध डेटा चोरी साइबर आतंकवाद डिजिटल जासूसी और महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं पर साइबर हमलों जैसी नई चुनौतियाँ भी उत्पन्न की हैं। भारत जैसे विशाल और तेजी से डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर देश के लिए साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। इस बदलते परिदृश्य में भारतीय राज्य की भूमिका भी पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने तक विस्तृत हुई है। प्रस्तुत शोधपत्र राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के मध्य संबंधों का विश्लेषण करते हुए भारतीय राज्य की बदलती भूमिका नीतिगत प्रयासों संस्थागत व्यवस्थाओं तथा समकालीन चुनौतियों का अध्ययन करता है।