ग्रामीण युवाओं की बदलती आकांक्षाएँ और डिजिटल प्रभावकों की भूमिका
Author(s): Dr Neha jingalaAbstract
भारत के ग्रामीण समाज में तीव्र सामाजिक आर्थिक और तकनीकी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। विशेष रूप से डिजिटल प्रौद्योगिकी और इंटरनेट के विस्तार ने ग्रामीण युवाओं के जीवन सोच व्यवहार तथा भविष्य संबंधी आकांक्षाओं को गहराई से प्रभावित किया है। आज ग्रामीण युवा केवल पारंपरिक रोजगार और जीवनशैली तक सीमित नहीं रहना चाहते बल्कि वे शिक्षा उद्यमिता तकनीकी कौशल आधुनिक व्यवसाय तथा वैश्विक अवसरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस परिवर्तन में डिजिटल प्रभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका उभरकर सामने आई है। सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय प्रभावक युवाओं को नई जानकारियाँ प्रेरणाएँ करियर संबंधी मार्गदर्शन तथा जीवनशैली के नए प्रतिमान उपलब्ध करा रहे हैं। यह अध्ययन ग्रामीण युवाओं की बदलती आकांक्षाओं और उन पर डिजिटल प्रभावकों के प्रभाव का विश्लेषण करता है। अध्ययन यह समझने का प्रयास करता है कि डिजिटल माध्यम किस प्रकार युवाओं के निर्णयों करियर विकल्पों सामाजिक दृष्टिकोणों तथा उपभोग व्यवहार को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही यह शोध डिजिटल प्रभावकों की सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों भूमिकाओं का मूल्यांकन प्रस्तुत करता है।